भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) आज अपने तीसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर इटली (Italy) पहुंच गए हैं। पीएम मोदी हर साल होने वाले G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में शामिल होने के लिए इटली गए हैं। G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया (Apulia) में फसानो (Fasano) शहर में लग्ज़री रिज़ॉर्ट बोरगो एग्नाज़िया में 13 से 15 जून तक हो रहा है। पीएम मोदी आज तड़के सुबह ही इटली पहुंचे। कुछ देर बाद पीएम मोदी G7 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंच गए, जहाँ वह कई लोगों से मिले जिनमें ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) भी शामिल हैं।
पीएम मोदी से गले लगकर की सुनक ने मुलाकात
G7 शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ही तरह पीएम मोदी और सुनक भी गले लगाकर एक-दूसरे से मिले। सुनक ने पीएम मोदी को नमस्ते भी कहा।