योग दिवस और संगीत दिवस पर भी दी खास राय, कहा- ट्रेडिशन के साथ जुड़ना जरूरी
अपडेट इंडिया | जयपुर | 22 जून 2025
पिंक सिटी जयपुर एक बार फिर सेलिब्रिटीज की पसंदीदा डेस्टिनेशन बना। इस बार टीवी शो ‘उदारियां’ फेम एक्ट्रेस ईशा मालवीय और बॉलीवुड फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ की एक्ट्रेस टीना आहूजा ने जयपुर की धरती पर कदम रखा। खास बात ये रही कि दोनों एक्ट्रेस राजस्थानी पारंपरिक पोशाक में सज-धज कर पहुंचीं, और इस खूबसूरत शहर की तारीफों के पुल बांधे।
ईशा मालवीय: “जयपुर की खूबसूरती और विरासत खींच लाती है”
मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाली ईशा मालवीय ने कहा,
“मुझे जयपुर आना बहुत पसंद है। यहां की हेरिटेज और कल्चर की एक अलग ही खूबसूरती है जो हर बार खींच लाती है। राजस्थानी राजपूती पोशाक और ज्वेलरी मुझे बेहद पसंद है।”
उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के कल्चर को अपनाना एक नया और खूबसूरत अनुभव होता है। साथ ही राजस्थान की कला-संस्कृति को उन्होंने “अलग स्वाद वाली” और “गर्व करने योग्य” बताया।

योग और संगीत पर ईशा की राय
योग दिवस के मौके पर ईशा ने कहा,
“सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि हर इंसान को फिट रहना चाहिए। और फिटनेस के लिए योग से बेहतर कुछ नहीं है। ये एक जीवनशैली है।”
विश्व संगीत दिवस पर बात करते हुए उन्होंने कहा,
“संगीत पर ही तो दुनिया टिकी है। जब हम तनाव में होते हैं, तो म्यूजिक ही है जो हमें राहत देता है। ‘शोखी’ मेरा फेवरेट सॉन्ग है।”
ट्रेडिशनल बनाम मॉडर्न सोच
नई पीढ़ी को संदेश देते हुए ईशा ने कहा,
“हर जेनरेशन की अपनी एक कल्चरल चॉइस होती है, लेकिन जरूरी है कि हम अपने ट्रेडिशन को साथ लेकर चलें। मॉडर्न बनना गलत नहीं है, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहना भी उतना ही जरूरी है।”
टीना आहूजा का भी जयपुर प्रेम
टीना आहूजा ने भी जयपुर के आतिथ्य और पारंपरिक माहौल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जयपुर न सिर्फ ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि कला, संगीत और संस्कृति का भी समृद्ध केंद्र है।
जयपुर: संस्कृति, सौंदर्य और सेलिब्रिटी का संगम
एक ओर जहां योग और संगीत जैसे विषयों पर सेलेब्स ने अपनी राय रखी, वहीं दूसरी ओर जयपुर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह शहर न सिर्फ पर्यटकों बल्कि कलाकारों के दिल में भी खास जगह रखता है।
Read More: जयपुर थाने में युवक की सुसाइड से मचा हड़कंप: 6 पुलिसकर्मी हटाए गए