आर-कैट में इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता

By admin
2 Min Read

राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट), जो सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा संचालित है, में दो दिवसीय इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार को हुई। इस प्रतियोगिता में जयपुर के 15 कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें सामान्य ज्ञान, तकनीकी ज्ञान और ऑडियो-विजुअल आधारित प्रश्नों के विभिन्न राउंड शामिल हैं। पहले दिन नॉकआउट राउंड आयोजित हुआ, जिसमें से 6 टीमें अगले चरण के लिए चुनी गईं। गुरुवार को सेमीफाइनल और फाइनल राउंड होंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 21,000 रुपये, द्वितीय को 15,000 रुपये और तृतीय को 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को ज्ञान साझा करने, एक-दूसरे से सीखने और उद्योग से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझने का अवसर देना है। इससे युवाओं में जिज्ञासा और प्रतिस्पर्धी सोच का विकास होगा, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक है।

आर-कैट युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्यरत है। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीकों में युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। यह केंद्र रेड हैट, सैस, ईएसआरआई, फाइटेक जैसे भागीदारों और माइक्रोसॉफ्ट, एडब्ल्यूएस, ओरेकल, एडोबी जैसे वैश्विक कंपनियों के साथ मिलकर मान्यता प्राप्त कोर्स प्रदान कर रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *