कक्षा में मैडम ले रही थी क्लास, लेडीज बाथरूम से गूंजी किलकारी, स्कूल में मच गया हड़कंप

By admin
2 Min Read

कोलार पुलिस ने बताया है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। लड़की से बातचीत में यह बात सामने आई है कि हव दो साल एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी।

कर्नाटक के एक कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने बाथरूम में एक शिशु को जन्म दिया। 17 साल की यह लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल शिशु और नाबालिग मां स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कोलार पुलिस ने बताया है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। लड़की से बातचीत में यह बात सामने आई है कि हव दो साल एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। इसी क्रम में वह गर्भवती हो गई। लड़की शिशु को जन्म देने के बाद ठीक हो रही है। महिला काउंसलर के माध्यम जल्द ही बात की जाएगी।
कोलार पुलिस ने बताया कि लड़के के खिलाफ पोक्सो अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) के तहत मामला दर्ज किया है। यह अपराध नौ महीने पहले हुआ है। ऐसे में नए कानून लागू नहीं होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *