Kangana Ranuat on BMC Results: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। इसके बाद पार्टी में उत्साह का महौल है। देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी पर भी बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बीजेपी की इस जीत पर मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने नेताओं को बधाई दी है…वहीं जिस तरह से 28 साल बाद ठाकरे परिवार के हाथों से मुंबई महानगरपालिका की सत्ता जा चुकी है।
इसी को लेकर भी कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने कहा कि जिन्होंने मुझे गाली दी, मेरा घर गिराया था, मुझे महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी थी, आज महाराष्ट्र ने उनका साथ छोड़ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि ऐसे महिला विरोधी, धमकाने वाले और भाई-भतीजावाद माफिया को जनता जनार्दन ने सही जगह दिखा दी है।
बंगला गिराने की घटना का किया जिक्र
आपको बता दें कि 2020 के दौरान जब शिवसेना अलग नहीं थी और महाराष्ट्र की सत्ता में थी। उस समय राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे थे। तब बीएमसी ने उनके बांद्रा वेस्ट वाले बंगले को गिरा दिया था। इस मामले को लेकर कंगना रनौत बॉम्बे हाईकोर्ट भी गईं थीं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस MLA बरैया का विवादित बयान, शिवराज का तीखा पलटवार