RSS के कार्यक्रम में चाकूबाजी, Police ने भारी बल किया तैनात

By admin
2 Min Read

जयपुर : करणी विहार थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) के शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में गुरुवार रात कुछ अज्ञात युवकों ने चाकूबाजी कर दी। खीर वितरण के दौरान चाकू से किए गए वार से करीब दस लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घायलों को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल भिजवाया।

Video: Stabbing at RSS function

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा की ओर से रजनी विहार में Sharad Purnima के मौके पर खीर वितरण का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने वहां शामिल लोगों पर चाकू से हमला कर दिया और खीर फेंक दी। इसके बाद कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया। संघ कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ लोगों हमलावरों को पकड़ लिया गया। घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कई लोग करणी विहार थाने पहुंचे।

Video: Stabbing at RSS function

वहीं, घायल हुए लोगों से मिलने केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, BJP के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे। Police ने करणी विहार और आसपास के इलाके में देर रात भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और वारदात में शामिल युवकों की तलाश के लिए दबिश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *