Himanta Biswa Sarma को असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है।

Himanta Biswa Sarma को असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। बीजेपी नेता Jagat Prakash Nadda ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया। इसके साथ ही तय हो गया कि हिमंत बिस्व सरमा लगातार तीसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
विधायक दल की बैठक में NDA के सभी घटक दलों के विधायक मौजूद रहे। असम गण परिषद (AGP) के नेता Atul Bora और बीपीएफ के नेता Rehan Daimary ने भी हिमंत सरमा के नाम का समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
जेपी नड्डा ने बताया कि हिमंत बिस्व सरमा के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेताओं रंजीत कुमार दास, बिस्वजीत दैमरी, अजयता नेओग, रामेश्वर तेली, राजदीप रॉय, अशोक सिंगल, पीयूष हजारिका और चक्रधर गोगोई ने रखा था।
बता दें कि हिमंत बिस्व सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हिमंत सरमा ने जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे असम की जनता का सम्मान बताते हुए कहा कि वे राज्य के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Dilip Saikia ने कहा कि 12 मई को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की मौजूदगी में मुख्यमंत्री और 102 विधायक शपथ लेंगे।
हाल ही में हुए असम विधानसभा चुनाव में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया। गठबंधन को कुल 102 सीटें मिलीं, जबकि विपक्ष 75 सीटों पर सिमट गया। बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि AGP और BPF को 10-10 सीटें मिलीं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 19 सीटें, रायजोर दल और AIUDF को 2-2 सीटें मिलीं, जबकि AJP अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा एवं सह-पर्यवेक्षक श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में श्री हिमंता बिस्वा सरमा को सर्व सम्मति से असम में पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।