बूंदी में ब्लड कंपोनेंट यूनिट की शुरुआत

By admin
2 Min Read

बूंदी जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक ब्लड कंपोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस यूनिट के शुरू होने से अब डेंगू, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसी जीवनरक्षक जरूरतों के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर राज्यमंत्री नागर ने कहा कि सरकार आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस यूनिट की स्थापना में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दिए गए अहम योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से न केवल मरीजों का समय बचेगा, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वीकृत इस यूनिट की स्थापना और भवन के नवीनीकरण पर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत आई है। अब तक, रक्त से जुड़े विशिष्ट घटकों की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह सभी सुविधाएं जिला अस्पताल में ही उपलब्ध होंगी।

इस दौरान नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्योजीलाल मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण मीणा, पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर, नूपुर मालव, राजकुमार श्रृंगी, कालूलाल जांगिड़, भरत शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी ऋषि कच्‍छावा, तकनीकी सहायक नारायण सिंह हाडा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *