डीडवाना: फुटपाथ पर ठेले लगाने का किराया वसूली का मामला सामने, दुकानदार और ग्राहक में विवाद

By admin
1 Min Read

डीडवाना: शहर के फवारा सर्किल स्थित मार्केट में फुटपाथ का किराया वसूलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मार्केट की एक दुकान बंद है, लेकिन उसके बाहर एक ठेले चालक अपना व्यापार चला रहा है। बताया गया कि वह ठेला लगाने के एवज में दुकानदार को किराया देता है।

हाल ही में जब एक ग्राहक मोबाइल की दुकान पर आया, तो ठेले चालक ने ग्राहक की बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे साइड में खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद मार्केट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकानदार, ठेले चालक और आसपास के अन्य दुकानदार घटनास्थल पर मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फुटपाथ सभी के लिए है, लेकिन दुकानदार द्वारा किराया वसूलने के कारण ठेले चालक ग्राहकों के साथ बदतमीजी करता है और उनकी गाड़ियों को इधर-उधर खड़ा करने का दबाव बनाता है। यह मामला केवल इस मार्केट तक सीमित नहीं है, शहर के कई क्षेत्रों में ऐसे ठेले चालकों से हजारों रुपए महीना वसूला जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह राशि नगर परिषद को वसूलनी चाहिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *