मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना बनी ग्रामीणों का सहारा — ग्राम सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

By admin
3 Min Read

ग्राम पंचायत कोड में हुआ भव्य आयोजन, 460 ग्रामीणों को मिला लाभ — छोटूराम पुत्र भैरूलाल का हुआ विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण, खुशियों की लहर

पादूकलां: राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की मुहिम के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत कोड में ग्राम सेवा शिविर का भव्य आयोजन हुआ। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और सैकड़ों लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन किया।

शिविर की सबसे खास उपलब्धि रही छोटूराम पुत्र भैरूलाल का मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। छोटूराम का नाम दर्ज होते ही शिविर परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। ग्रामीणों और अधिकारियों ने इसे “जीवन की नई शुरुआत” बताया।

460 ग्रामीणों को मिला लाभ — कई विभागों ने लगाए सेवा स्टॉल
शिविर में कुल 460 ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और आवेदन प्रस्तुत किए। पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, पशुपालन, राजस्व, चिकित्सा, शिक्षा, श्रम और बाल विकास विभागों के अधिकारियों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।

मुख्य उपलब्धियां:

  • मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना पंजीकरण: 01 लाभार्थी (छोटूराम पुत्र भैरूलाल)
  • पेंशन सत्यापन: 86
  • पीएम किसान सम्मान निधि अपडेट: 150
  • मेघा-KYC पूर्ण: 100
  • NFSA लाभार्थी सत्यापन: 85
  • कृषि विभाग योजनाओं में आवेदन: 18
  • जनाधार अपडेट: 17
  • कृषि एवं पशुपालन टीकाकरण: 500
  • कुल आवेदन निस्तारण: 460

अधिकारियों की सक्रियता से बढ़ा शिविर का महत्व
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विकास अधिकारी युवराज सिंह और नायब तहसीलदार जगदीश सिंह उपस्थित रहे। साथ ही ब्लॉक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, न्यायिक प्रतिनिधि रामलाल, राजस्व निरीक्षक धनाराम, पटवारी रमेश कुमार, सहायक सोहनलाल मीणा, उपसरपंच भैराराम सोलंकी, वार्ड पंच हनुमानराम, बालूराम, सुमन देवी, प्रेमू देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

शिविर का निरीक्षण जिला कलेक्टर अरुण कुमार राजपुरोहित और रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सूर्यकांत व्यास ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सरपंच दौलतराम रावल ने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है और हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

लाभार्थी छोटूराम बोले — अब जिंदगी में आई राहत
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना में चयनित छोटूराम पुत्र भैरूलाल ने बताया कि इस योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। ₹1000 मासिक सहायता राशि से अब परिवार की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार जताया।

शिविर प्रभारी नंदकिशोर टाक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और लाभ दोनों मिल सकें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *