गंगापुर सिटी: ताजपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

By admin
1 Min Read

विजयलक्ष्मी राजपूत की मौत पर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज

गंगापुर सिटी: शहर के निकटवर्ती गांव ताजपुर में रविवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान विजयलक्ष्मी राजपूत (40) पत्नी कल्याण सिंह राजपूत निवासी ताजपुर के रूप में हुई है। उनका पीहर ताजपुर और ससुराल बिदोली थाना निवाई जिला टोंक बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों को विजयलक्ष्मी की मौत की सूचना मिली। परिजन उन्हें तत्काल राजकीय सामान्य अस्पताल, गंगापुर सिटी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन बेटियां और एक बेटा है।

घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *