बूंदी में जिला स्तरीय पंच गौरव समिति की बैठक संपन्न, जिला कलक्टर ने दिए समयबद्ध बजट व्यय के निर्देश

By admin
1 Min Read

बैठक में कलक्टर अक्षय गोदारा ने पंच गौरव कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार और रामगढ़ किले के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए

बूंदी: जिला स्तरीय पंच गौरव समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य स्तर से स्वीकृत बजट का व्यय नियत मद और दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध रूप से किया जाए।

कलक्टर गोदारा ने पंच गौरव कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि रामगढ़ विषधारी अभयारण्य के रमणीय स्थलों की डॉक्यूमेंट्री तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रचारित की जाए।
इसके साथ ही रामगढ़ किले के जीर्णोद्धार और जिले के सैंड स्टोन (बालू पत्थर) के प्रोत्साहन व प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर देने को कहा।

बैठक में सदस्य सचिव एवं उपनिदेशक (सांख्यिकी) पूनम ढाका, जिला कोषाधिकारी चित्रा सिंह, जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि कौशल कुमार सोमाणी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय भारद्वाज, सहायक वन संरक्षक नवीन नारनिया और सांख्यिकी निरीक्षक विकास सिंह हाड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *