जालोर: गुमशुदा लड़की और गहनों की बरामदगी के लिए परिवार ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा

By admin
1 Min Read

पीड़ित परिवार ने शिवसेना जिला प्रमुख के नेतृत्व में एसपी से तत्काल कार्रवाई की मांग की

जालोर। जिले के नोसरा थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित परिवार के साथ कई अन्य लोग जालोर शिवसेना जिला प्रमुख रूप राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और गहनों की बरामदगी तथा गुमशुदा बेटी की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित परिवार का कहना है कि गहनों की बरामदगी अब तक नहीं हो पाई है। उनके आरोप के अनुसार, क्षेत्र के पास वाले गांव भवरूखा में उनकी बेटी और गहने हो सकते हैं। परिजन मानते हैं कि जब तक गहनों और बेटी की बरामदगी नहीं होती, प्रकरण को बंद करना उचित नहीं होगा।

परिवार ने यह भी संदेह जताया है कि गुमशुदा बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा सकता है। बताया गया कि इस संबंध में जानकारी युवक के दोस्त के पास थी, लेकिन अब उसका फोन बंद आ रहा है। इसी गंभीर संभावना को देखते हुए परिवार ने पुलिस से चोरी हुए गहनों की बरामदगी, बेटी की खोज और युवक के दोस्त राहुल की गिरफ्तारी के साथ सख्त पूछताछ की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *