बूंदी में त्यौहारी सीजन पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, खाद्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर

By admin
2 Min Read

घी, दूध, बर्फी और पनीर के सैंपल जांच के लिए लिए गए; 130 किलो पुरानी मिठाइयां जब्त कर नष्ट

बूंदी: त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय के निर्देशानुसार डॉ. टी. शुभमंगला के मार्गदर्शन में और जिला कलक्टर अक्षय गोदारा के आदेश पर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर के नेतृत्व में 4 अक्टूबर से “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और घी के 2, दूध के 2, बर्फी का 1 तथा पनीर का 1 नमूना जांच के लिए एफएसएसए एक्ट 2006 के तहत लिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टीम ने मैसर्स राधाकृष्णा डेयरी एवं बेकरी से 130 किलो पुरानी मिठाइयां — 70 किलो गुलाब जामुन, 30 किलो रसगुल्ले और 30 किलो मिल्क केक — जब्त कर नष्ट करवाईं। प्रतिष्ठान को धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

अधिकारियों ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने और अशुद्ध सामग्री के विक्रय से बचने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *