स्वच्छता योद्धाओं को सम्मान

By admin
1 Min Read

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, क्योंकि शिक्षा से ही जीवन में विकास के अवसर मिलते हैं। उन्होंने स्वच्छता कार्मिकों के साथ बैठकर उनसे बातचीत की और साथ में भोजन भी किया।

उन्होंने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के प्रयासों से सफाई रैंकिंग में नगर निगम ग्रेटर 173वें स्थान से 16वें स्थान पर पहुंचा है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 2 अक्टूबर 2014 को पूरे देश में स्वच्छता अभियान शुरू किया था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को स्वच्छ, स्वस्थ और खुले में शौच से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज में हर छोटा प्रयास बड़ा बदलाव ला सकता है। स्वच्छता योद्धाओं ने गलियों, गांवों और शहरों को स्वच्छ बनाने में दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने सभी की सराहना करते हुए “हर घर तिरंगा अभियान” को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *