रात्रि चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

By admin
1 Min Read

जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में गेनाणा ग्राम पंचायत में हुआ आयोजन

डीडवाना: जिले के निकटवर्ती ग्राम गेनाणा में जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा, जिन्हें सुनकर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में डॉ. खड़गावत ने ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से पेंशन, बिजली, सड़क, सफाई और राशन से जुड़ी सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जा सकता है। ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया कि वे शिविरों में जाकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार गुप्ता, उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, तहसीलदार अनिरुद्ध देव सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी रात्रि चौपाल में भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *