हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस(International Yoga Day) मनाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस खास दिन के लिए 21 जून(21 June) की तारीख ही क्यों चुनी गई?
दरअसल, 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन माना जाता है, जिसे गर्मियों की संक्रांति (Summer Solstice) भी कहते हैं। इस दिन के बाद से मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है और वातावरण में अशुद्धियाँ बढ़ने लगती हैं। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने और लोगों को स्वस्थ रखने के लिए यह दिन योग को समर्पित किया गया है।
योग(Yoga): शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की कुंजी:
योग(Yoga) न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मन और आत्मा को भी शांति देता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग एक ऐसा साधन है जो तनाव, चिंता और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। डॉक्टर भी नियमित योग को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी मानते हैं।

इस साल की थीम: “Yoga for One Earth, One Health”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने इस साल योग दिवस की थीम घोषित की है: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। इस थीम का उद्देश्य है लोगों को ये संदेश देना कि योग केवल एक व्यक्तिगत अभ्यास नहीं, बल्कि समस्त पृथ्वी और मानवता के स्वास्थ्य का माध्यम है।
जयपुर(Jaipur) में खास आयोजन: पर्यटन स्थलों पर योग:
राजधानी जयपुर इस बार योगमय नजर आएगी। राज्य सरकार ने योग को जन-जीवन का हिस्सा बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा(CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान(Rajasthan) के प्रमुख पर्यटन स्थलों को योग से जोड़ा गया है। राजधानी में 13 प्रमुख स्थल योग कार्यक्रमों का गवाह बनने जा रहे हैं, जिनमें लगभग 9400 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
प्रमुख आयोजन स्थल और अनुमानित प्रतिभागी:
SMS स्टेडियम – 3000
जल महल – 1000
अल्बर्ट हॉल – 2000
सेंट्रल पार्क – 600
आमेर – 600
बिरला मंदिर – 600
सिटी पैलेस – 100
जवाहर सर्किल – 700
हवा महल – 100
गलता जी मंदिर – 200
गोविंद देव जी मंदिर – 200
जयगढ़ – 100
सिटी पार्क, मानसरोवर – 200
इन कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
स्कूलों और मदरसों में भी योग:
इस बार खास बात यह है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद स्कूलों में शिक्षक और छात्र योग में भाग लेंगे। यह पहली बार है जब राजस्थान के मदरसों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
जयपुर की मेयर बनीं ब्रांड एंबेसडर(Brand Ambassador):
योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर(Somya Gurjar) को राजस्थान का ब्रांड एंबेसडर(Brand Ambassador) नियुक्त किया है। साथ ही, आयुष मंत्रालय योग पोर्टल के माध्यम से देशभर में हो रहे आयोजनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करेगा।
सीएम भजनलाल शर्मा(CM Bhajanlal Sharma) करेंगे जैसलमेर(Jaisalmer) की रेत पर योग:
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 जून की रात जैसलमेर पहुंचेंगे और 21 जून की सुबह खुहड़ी के मखमली धोरों पर योग करेंगे। इस आयोजन में 5000 से 7000 लोग शामिल होने की संभावना है।