Jammu – Kashmir के राज्य के दर्जे की बहाली के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की Cabinet ने प्रस्ताव पास कर दिया है। गुरुवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, उमर 2 दिन में दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें प्रस्ताव का ड्राफ्ट सौंपेंगे। उमर ने विधानसभा चुनाव के दौरान भी कहा था कि कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही Cabinet को राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी