इंडिया गठबंधन नेताओं के लिए खरगे का डिनर, चुनाव आयोग की भूमिका पर चर्चा संभावित

By admin
1 Min Read

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें चुनाव आयोग पर ‘वोट की चोरी’, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार यह डिनर 11 अगस्त को आयोजित होगा। इसमें लोकसभा व राज्यसभा में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेताओं के साथ विपक्षी गठबंधन के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। भोज का आयोजन खरगे के आवास के बजाय अन्य स्थान पर किया जाएगा ताकि अधिक संख्या में नेता शामिल हो सकें। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर रणनीति पर चर्चा की संभावना है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने भी 7 अगस्त को अपने आवास पर इंडिया गठबंधन के सांसदों को भोज पर बुलाया था, जिसमें 25 दलों के 50 नेताओं ने भाग लिया था। उस बैठक में बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण, वोट चोरी और उपराष्ट्रपति चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *