जैसलमेर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें Love affair ने रिश्तों की पवित्रता को झकझोर कर रख दिया। यहां एक देवर ने अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने के शक में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है।
1 साल से साथ रह रहे थे देवर-भाभी
पुलिस के अनुसार, यह Love affair की घटना जैसलमेर के भैरवा गांव की है। 27 वर्षीय यशोदा, जो बाड़मेर निवासी हरदान राम (50) की पत्नी थी, पिछले एक साल से हरदान के छोटे भाई कालूराम (25) के साथ भैरवा गांव में रह रही थी। हरदान राम ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद यशोदा से शादी की थी और उनके तीन बच्चे भी थे।
रविवार को हरदान राम बाड़मेर से जैसलमेर आया, लेकिन शाम को खेत में उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपी कालूराम जैसलमेर में खेती के काम के लिए आया था, और उसके आने के बाद यशोदा भी वहां आ गई थी। हरदान के भाई भंवरूराम ने यशोदा और कालूराम के खिलाफ कुल्हाड़ी से हरदान की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police ने दोनों को किया गिरफ्तार
सदर थाना प्रभारी बगडू राम ने बताया कि घटना स्थल पर झड़प हुई, जिसमें यशोदा और कालूराम दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज करवाया है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Read More: क्या खाली है ईआरसीपी का मटका? – Ashok Gehlot