Mysore: MUDA के दफ्तर पर ED की रेड, सिद्धारमैया से जुड़े भूमि आवंटन मामले में पूछताछ

By admin
1 Min Read

Mysore ED Raids | कर्नाटक के चर्चित MUDA मामले में ईडी ने छापामार कार्रवाई की है.. शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने Mysore शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) मामले में रेड मारी | इस दौरान 12 अधिकारियों की टीम ने कथित भूमि आवंटन को लेकर दस्तावेज जुटाए| इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का भी नाम शामिल है | ED के ऑफिसर्स ने कमिश्नर एएन रघुनंदन सहित सीनियर MUDA अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद अधिकारियों ने केस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जब्त किए हैं

भूमि आवंटन मामले में MUDA अधिकारियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए सभी उनसे पूछताछ करेगी | यह घटनाक्रम सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी माने जाने वाले के. मारीगौड़ा द्वारा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए MUDA के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद हुआ है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *