प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंच पर मौजूद 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता Makhanlal Sarkar के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एक भावुक और चर्चित पल देखने को मिला। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंच पर मौजूद 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता Makhanlal Sarkar के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
कौन हैं माखनलाल सरकार?
98 वर्ष के माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में भाजपा और जनसंघ के शुरुआती दौर के उन नेताओं में शामिल रहे हैं, जिन्होंने उस समय पार्टी को जमीनी स्तर पर खड़ा करने का काम किया जब राज्य में पार्टी का कोई खास जनाधार नहीं था। वे लंबे समय तक गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे। बताया जाता है कि वर्ष 1952 में जनसंघ के संस्थापक Syama Prasad Mukherjee द्वारा कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में भी माखनलाल सरकार सक्रिय रूप से शामिल रहे थे।
बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने में निभाई बड़ी भूमिका
भाजपा के गठन के बाद भी माखनलाल सरकार लगातार संगठन विस्तार में जुटे रहे। 1980 के दशक में पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जैसे क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। उन्होंने हजारों लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम किया और लगातार सात वर्षों तक जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
शुभेन्दु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
कोलकाता में आयोजित समारोह में Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा की यह राज्य में पहली सरकार है। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच जोरदार स्वागत हुआ। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Samik Bhattacharya भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रेस कोर्स मैदान और फिर सड़क मार्ग से ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।