रायसिंहनगर: भारतीय किसान संघ ने मंडी समिति सचिव को सौंपा किसानों का ज्ञापन, कई मांगों पर जोर

By admin
1 Min Read

रायसिंहनगर: भारतीय किसान संघ रायसिंहनगर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडी समिति सचिव विमल बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। किसानों और मंडी सचिव के बीच चौकीदारों की अव्यवस्था को लेकर सख्त बात हुई।

किसानों ने ज्ञापन में रात्रि में चौकीदारों की संख्या बढ़ाने, कृषि जिंसो की नीलामी का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक करने, कृषि विश्राम गृह की स्थिति सुधारने, तोल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, शौचालयों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष सावताराम, उपाध्यक्ष बजरंग लाल सहारण, तहसील पर्यवेक्षक महेंद्र प्रताप गोदारा, मीडिया प्रभारी विकास और सरदूल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए, अन्यथा वे मजबूरी में आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *