रिकॉर्ड पौधरोपण: मुख्यमंत्री ने बिल्व का पौधा लगाया, 10 करोड़ पौधों का लक्ष्य

By admin
1 Min Read

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिल्व का पौधरोपण किया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिल्व जैसे पौधे धार्मिक और औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं साथ ही जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि राजस्थान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत इस वर्ष करीब दस करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके तहत अब तक करीब साढ़े सात करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में हरियाली तीज के दिन ढाई करोड़ पौधे लगाकर एक रिकॉर्ड बनाया है साथ ही जो प्रदेशवासियों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और पौधरोपण सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित भविष्य देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियालो राजस्थान अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान भी किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *