शिवपुरी में नौ दिवसीय गौ राम कथा और सर्वबाधा निवारण यज्ञ का शुभारंभ

By admin
1 Min Read

ब्यावर: भगवान शिव की नगरी शिव धाम शिवपुरी में पहली बार गौ रक्षा, राष्ट्र रक्षा और सनातन संस्कृति जन जागरण अभियान के तहत नौ दिवसीय गौ राम कथा एवं सर्वबाधा निवारण यज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री श्री 1008 आयस योगी नवाई रावल जी महाराज शिवपुरी एवं बड़ा आसन विजयनगर के पावन सान्निध्य में प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:15 बजे स्वरूप सागर महादेव मंदिर से निकली कलश एवं पोथी यात्रा से हुई, जो प्राचीन शिव मंदिर शिवपुरी आसन पहुंची। वहां ग्रामीणों ने नवाई रावल जी महाराज के सान्निध्य में गौ पूजन, देव पूजन और पोथी पूजन किया।

गौ राम कथा 16 से 24 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 7:00 से 9:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं सर्वबाधा निवारण यज्ञ की पूर्णाहुति 24 नवंबर को होगी।

कथा प्रवक्ता गौ राष्ट्र भक्त सत्यगोपाल जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि “गाय समस्त प्राणियों से श्रेष्ठ है और गौ सेवा से सभी प्रकार की बाधाओं का निवारण होता है।”

कार्यक्रम में खेमराज गुर्जर, धर्मीचंद जाट, जीवन सिंह, सोजी राम, लाला राम गुर्जर, रामा, सुरेश जाट, ओमप्रकाश जाट, नारायण लाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *