Sharad पवार ने महायुति सरकार पर साधा निशाना, बोले : हम लोगों को मौजूदा सरकार से छुटकारा दिलाना चाहते हैं।

By admin
1 Min Read

महाराष्ट्र के लोग बदलाव चाहते हैं और उन्हें भरोसा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों में इसका असर दिखेगा। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने ये बात रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। Sharad पवार ने महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले महाराष्ट्र का प्रशासन देश में सबसे अच्छा माना जाता था, लेकिन अब यह कमजोर हो गया है। हम लोगों को मौजूदा सरकार से छुटकारा दिलाना चाहते हैं और मुझे उम्मीद है कि लोग हमारा सपोर्ट करेंगे। शरद पवार ने कहा कि बीजेपी अपने पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दे रही है और उनकी उपेक्षा कर रही है।

महाविकास अघाड़ी के मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह चुनाव महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति के बीच मुकाबला होगा। पहले महायुति अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताए, फिर हम अपना कैंडिडेट बताएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *