बेटे को किया जा रहा था ब्लैकमेल? पन्या सेपट के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

By admin
3 Min Read

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर राजस्थानी लोक कलाकार दीपक मीणा उर्फ पन्या सेपट के 23 वर्षीय बेटे गोदिप मीणा ने आत्मह*त्या कर ली। यह घटना जयपुर के खिरणी फाटक इलाके में स्थित एक होटल में हुई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

होटल के कमरे में मिला श*व, मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गोदिप मीणा अपने एक दोस्त के साथ बैग लेकर होटल पहुंचा था। कुछ समय बाद दोस्त वहां से चला गया, जबकि गोदिप ने होटल में कमरा लेकर अंदर प्रवेश किया। शाम के समय जब दोस्त दोबारा उससे मिलने पहुंचा और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो होटल स्टाफ की मदद से गेट तोड़ा गया।

दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। गोदिप मीणा फंदे से लटका हुआ मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और FSL टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। कमरे की बारीकी से जांच की गई, लेकिन पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो दिन बाद जाना था लंदन, परिवार ने जताई ब्लैकमेल की आशंका

परिजनों के मुताबिक गोदिप मीणा दो दिन बाद लंदन जाने वाला था। उसकी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और वह भविष्य को लेकर उत्साहित भी था। ऐसे में अचानक उठाया गया यह कदम कई सवाल खड़े कर रहा है। परिवार ने आशंका जताई है कि गोदिप को किसी के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ,जवान बेटे की मौ*त से पन्या सेपट और उनका पूरा परिवार टूट चुका है। जिस घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। इलाके में भी शोक की लहर है।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है। कॉल डिटेल्स, होटल स्टाफ से पूछताछ और दोस्त के बयान भी लिए जा रहे हैं, ताकि आत्मह*त्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *