ग्राम खैरुना में ग्रामीणों की सतर्कता से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू

By admin
1 Min Read

वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित छोड़ा अहमदी डैम में

किशनगंज: बजरंगगढ़ क्षेत्र के ग्राम खैरुना में रविवार को एक मगरमच्छ के देखे जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जलवाड़ा नाका से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे अहमदी डैम में छोड़ दिया गया। इस सफल रेस्क्यू अभियान में सिकंदर वर्मा और महावीर गुर्जर सहित वन विभाग के अन्य सदस्य शामिल रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता और साहस की सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *