जयपुर: नीरजा मोदी स्कूल में दर्दनाक हादसा, छत से गिरने पर छठी कक्षा की छात्रा की मौत

By admin
1 Min Read

जयपुर: राजधानी के मानसरोवर क्षेत्र स्थित नीरजा मोदी स्कूल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें छठी कक्षा की एक छात्रा की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिक्षकों व स्टाफ से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्रा का गिरना हादसा था या किसी अन्य वजह से हुआ। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस दुखद घटना पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतीत होता है कि स्कूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे। मंत्री ने विद्यालय संचालकों को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर को मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *