संभावित शांति वार्ता की ओर ट्रंप-पुतिन संकेत

By admin
2 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी जल्द मुलाकात हो सकती है, जिससे यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का अंत हो सकता है। इस बीच, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की पुतिन से हुई मुलाकात को ट्रंप ने अहम और क्रेमलिन ने उपयोगी बताया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुतिन के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही और इस बात की पूरी संभावना है कि जल्द ही दोनों नेताओं की मुलाकात होगी। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि यह राह अभी लंबी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुतिन और विटकॉफ के बीच बैठक में कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है, और समझौते की समयसीमा को लेकर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि अतीत में वे पहले ही निराश हो चुके हैं।

विटकॉफ और पुतिन की मुलाकात के बाद ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं से बातचीत की और संकेत दिया कि वे पुतिन से जल्दी मिलना चाहते हैं। यह बैठक संभावित रूप से अगले हफ्ते की शुरुआत में हो सकती है। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की योजना भी बनाई जा रही है।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार, पुतिन ने विटकॉफ के साथ बैठक में ट्रंप के साथ सीधी मुलाकात का सुझाव दिया था। इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने संभावित वार्ता की योजना पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी स्थान तय नहीं किया गया है लेकिन कई विकल्पों पर विचार चल रहा है। अनुमान है कि यह बैठक अगले सप्ताह या फिर दो हफ्तों के भीतर हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *