उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संभल जिले में 500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वह ग्राम आनंदपुर स्थित नवीन पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय की आधारशिला रखी, प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राज्य मंत्री गुलाबो देवी, बलदेव सिंह औलख, धर्मवीर प्रजापति, पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू, विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी और भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।