राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर, खंडपीठ जयपुर में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
सुबह ठीक 8:30 बजे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री संजीव प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राजस्थान पुलिस के जवानों ने उन्हें गरिमापूर्ण सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और कविता पाठ ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण, पूर्व न्यायाधीशगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।