बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) पर Awareness Program– 3 दिन बाद JECRC यूनिवर्सिटी में!

By Editor
2 Min Read
JECRC

बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR- Intellectual Property Rights )पर Awareness Program– 3 दिन बाद JECRC यूनिवर्सिटी में!

जयपुर स्कूल ऑफ बिज़नेस, JECRC यूनिवर्सिटी में 11 मार्च 2025 को एक विशेष कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के महत्व को समझाना और पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाना है।

इस कार्यशाला का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST), राजस्थान सरकार के सहयोग से किया जा रहा है.

कार्यशाला में JECRC यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, bahar ke professors, and students bhi भाग लेंगे, जिन्हें IPR से जुड़ी आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विशेषज्ञ और अनुभवी वक्ता इस दौरान विभिन्न सेशंस में IPR के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।

क्या होगा इस कार्यशाला में?

🔹 तकनीकी सत्र – I: कॉपीराइट और ट्रेडमार्क – पंजीकरण प्रक्रिया और केस स्टडीज़
🔹 तकनीकी सत्र – II: पेटेंट – पहचान, फाइलिंग प्रक्रिया और केस स्टडीज़
🔹 तकनीकी सत्र – III: इंडस्ट्रियल डिज़ाइन और जियोग्राफिकल इंडिकेशन – पंजीकरण प्रक्रिया और केस स्टडीज़
🔹 उद्योग और शिक्षाविदों का विशेष सत्र

इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षाविदों को IPR के प्रति अधिक जागरूक बनाना और अनुसंधान व नवाचार को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराना है।

तो तैयार रहिए! 11 मार्च को JECRC यूनिवर्सिटी में इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का हिस्सा बनने के लिए!

Read More: जयपुर में Shahrukh, अजय देवगन और टाइगर श्राफ को नोटिस, 19 तक मांगा जवाब

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *