श्रावण मास के प्रथम सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का सहस्त्राभिषेक किया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस धार्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी भी उपस्थित रहीं, और पूजा में मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। यह आयोजन मुख्यमंत्री की आस्था और जनभावनाओं से जुड़ाव को दर्शाता है।