NEET UG Counselling 2026: छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग प्रक्रिया हुई आसान; प्रोसेस में बड़े बदलाव

4 Min Read

NEET UG Counselling 2026: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तैयारियों की समीक्षा की, पारदर्शी और तकनीक आधारित काउंसलिंग पर दिया जोर

NEET UG Counselling : MCC ने नीट यूजी काउंसलिंग में किए 3 बड़े बदलाव,  छात्रों को होगा फायदा, Career Hindi News - Hindustan

नई दिल्ली: NEET UG 2026 के सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस वर्ष मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 की प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने काउंसलिंग तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया मेरिट आधारित, छात्र हितैषी और पूरी तरह पारदर्शी हो। साथ ही उम्मीदवारों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस बार कॉलेज रिपोर्टिंग, सीट अपग्रेड, दस्तावेज सत्यापन और NRI प्रवेश प्रक्रिया समेत कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

एक बार करनी होगी कॉलेज रिपोर्टिंग

नई व्यवस्था के तहत यदि अभ्यर्थी Freeze Option चुनता है, तो सीट आवंटन के बाद उसे केवल एक बार संबंधित कॉलेज में जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा करनी होगी। वहीं, Float Option चुनने वाले उम्मीदवार अगले राउंड में बेहतर सीट मिलने की संभावना बनाए रखते हुए अधिकांश प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकेंगे। उन्हें बार-बार कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

तीसरे राउंड तक मिलेगा सीट अपग्रेड का मौका

बेहतर मेडिकल कॉलेज या पसंदीदा सीट की चाह रखने वाले उम्मीदवार अब तीसरे राउंड तक सीट अपग्रेड करा सकेंगे। अंतिम राउंड में जो सीट आवंटित होगी, उसी कॉलेज में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अब ऑनलाइन छोड़ सकेंगे सीट

अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित नियमों के तहत अपनी सीट छोड़ना चाहता है, तो उसे कॉलेज जाकर आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी। वह MCC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन इस्तीफा दे सकेगा।

डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा पूरी तरह ऑनलाइन

इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और तेज बनाने के लिए कई डिजिटल सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

  • NTA से उम्मीदवारों का डेटा सीधे प्राप्त किया जाएगा।
  • दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा।
  • NMC मेडिकल सीटों की पुष्टि करेगा।
  • इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

दिव्यांग उम्मीदवारों को बड़ी राहत

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल मूल्यांकन केंद्रों की संख्या 16 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है। अब मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाणपत्र को Eligibility Certificate कहा जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार मेडिकल बोर्ड के निर्णय से असंतुष्ट है, तो वह दिव्यांग मूल्यांकन बोर्ड में अपील भी कर सकेगा।

NRI उम्मीदवारों के लिए नई व्यवस्था

NRI श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है।

  • सभी दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होंगे।
  • ईमेल के माध्यम से दस्तावेज भेजने की पुरानी व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
  • दस्तावेजों का सत्यापन भी ऑनलाइन किया जाएगा।

साइबर सुरक्षा और 24×7 हेल्पलाइन, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

सरकार ने काउंसलिंग पोर्टल की साइबर सुरक्षा को और मजबूत किया है। अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि पूरी प्रक्रिया बिना किसी तकनीकी बाधा के संचालित हो सके। छात्रों की सहायता के लिए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-102-7637 शुरू की गई है। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि NEET UG 2026 का परिणाम 16 जुलाई 2026 को घोषित किया जा चुका है। अब MBBS, BDS और B.Sc. Nursing पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *