कस्बाथाना से काली माता के भक्तों का जत्था कलकत्ता के लिए रवाना

By admin
1 Min Read

बारां: जिले की किशनगंज शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के कस्बाथाना पटवा बस्ती स्थित नव-निर्मित काली माता मंदिर से भक्तों का एक जत्था शनिवार को कलकत्ता के लिए रवाना हुआ। जत्थे की रवानगी से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर बाग वाले हनुमान मंदिर पहुंची और वहां से होते हुए बड़े चौराहे तक पहुंची। इसके बाद जत्था कलकत्ता के लिए प्रस्थान कर गया, जहां सभी भक्त माता के दर्शन करेंगे।

पूरे कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। यात्रा के दौरान भक्तों ने माता के जयकारे लगाए, भजन गाए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जत्थे का नेतृत्व करने वाले सदस्यों ने भक्तों को माता के दर्शन के महत्व और उनकी कृपा के बारे में प्रेरित किया। यात्रा के दौरान वातावरण पूरी तरह धार्मिक और भक्ति भाव से सराबोर रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *