डीडवाना: ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

By admin
1 Min Read

डीडवाना: डीडवाना उपखंड क्षेत्र के बालिया-खूनखूना रेलवे मार्ग पर 27 सितंबर को एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। तीन दिन बाद, साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप और नगर परिषद कार्मिकों की सहायता से पुलिस की मौजूदगी में शव का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

घटना के बाद खूनखूना पुलिस के हेड कांस्टेबल सूरजमल ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय बागड़ जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। शव के पास कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिलने के कारण पुलिस तीन दिन तक शिनाख्त की कोशिश करती रही। अंततः हेड कांस्टेबल छगनलाल, कांस्टेबल बजरंग चौधरी और पायलट प्रदीप महला ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप के ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सूचना दी कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसका अंतिम संस्कार करवाना है। शुशील गौड़, सावरमल तिवाड़ी, दीनदयाल सोनी, नरेंद्रसिंह सावराद, रोहिणी कुमार, सुरेश शर्मा, अजय सिंह राठौड़ और नगर परिषद कार्मिकों की टीम ने मिलकर विधिपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *