जयपुर में ‘Ved o Nakshatra’ से गूंजा सनातन पुनर्जागरण का उद्घोष

By admin
2 Min Read

नवरात्रि की पावन बेला में आरंभ हुआ सांस्कृतिक आंदोलन, वेद, ज्योतिष और साधना के माध्यम से नवचेतना का संचार

जयपुर: नवरात्रि के प्रथम दिवस, घटस्थापना के पावन अवसर पर जयपुर ने एक अनोखे सांस्कृतिक आंदोलन की साक्षी दी। वैदिक मंत्रोच्चार, पवित्र अनुगूंज और आध्यात्मिक ऊर्जा के मध्य ‘Ved o Nakshatra’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन केवल एक आध्यात्मिक समागम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण की दिशा में एक सशक्त पहल है।

‘Ved o Nakshatra’ का उद्देश्य सनातन परंपरा की अमृतधारा को आधुनिक जीवन में पुनः प्रतिष्ठित करना है। इस मंच पर विद्वज्जनों और गुरुजनों ने यह स्पष्ट किया कि वेद, ज्योतिष, साधना और वैदिक अनुशासन केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि ऊर्जा-संतुलन, ऐश्वर्य और आध्यात्मिक समृद्धि के गूढ़ विज्ञान हैं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि पूजा-पाठ को केवल परंपरा के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवन-दर्शन के रूप में आत्मसात करना आवश्यक है। यह पहल विशेष अभियानों के माध्यम से नवपीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का बीजारोपण करने को प्रतिबद्ध है। ‘Ved o Nakshatra’ को भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक दीपस्तंभ माना जा रहा है, जो न केवल धर्म और अध्यात्म का संदेश देता है, बल्कि सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन को भी संतुलन और समृद्धि की दिशा में अग्रसर करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *