पाकिस्तान ने UAE को हराकर सुपर-4 में जगह बनाई, भारत के साथ फिर भिड़ेंगे
एशिया कप 2025 में बुधवार को पाकिस्तान ने UAE को हराकर सुपर-4 स्टेज में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही यह भी तय हो गया कि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर 21 सितंबर को एक-दूसरे का सामना करेंगे। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से आसानी से हराया था। अब सुपर-4 में हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ एक मैच खेलेगी, जिससे भारत-पाक मुकाबला तय हो गया।
ग़ौरतलब है की ग्रुप स्टेज के मुकाबले के बाद कई विवाद उठे थे, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान ने इंटरव्यू देने से मना कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया और ICC से मैच रेफरी को हटाने की मांग की थी, लेकिन ICC ने इसे ठुकरा दिया। अब सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फिर से दर्शकों के लिए रोमांचक होने वाला है।