त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर वार, बिना बिल-बिल्टी के ले जाया जा रहा था मावा — सैम्पलिंग रिपोर्ट तक कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया
बूंदी: त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ओ.पी. सामर ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय के निर्देश और जिला कलक्टर के आदेश पर चल रहे “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत शुक्रवार सुबह हिण्डोली टोल नाके पर 3000 किलो मावा जब्त किया गया।
खाद्य सुरक्षा दल ने सुबह 5:30 बजे दिल्ली से कोटा जा रही बस (संख्या MP70ZB 4201) को रोककर जांच की। बस की डिग्गी में रखे 58 नगों में प्रत्येक में 50 से 60 किलो मावा भरा मिला। जब बिल और बिल्टी मांगी गई, तो ड्राइवर केवल एक सफेद कागज दिखा सका जिस पर अस्पष्ट शब्द लिखे थे। ड्राइवर ने यह भी बताया कि उसे यह नहीं पता कि मावा किसका है।
डॉ. सामर के आदेश पर संपूर्ण मावा जब्त कर कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता अपनी पहचान और लाइसेंस दस्तावेज प्रस्तुत कर नियमानुसार सैंपलिंग के बाद ही माल प्राप्त कर सकेगा।
ट्रैवल्स संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है कि बिना बिल-बिल्टी और जानकारी के खाद्य सामग्री का परिवहन क्यों किया जा रहा था।
डॉ. सामर ने कहा कि जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को त्यौहारों के दौरान शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें।