मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ में स्व. नंदलाल मीणा को दी श्रद्धांजलि, राजस्व मंत्री और परिजनों को बंधाया ढांढस

By admin
1 Min Read

अंबा माता का खेड़ा में मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत नेता के योगदान को याद किया

जयपुर: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रतापगढ़ स्थित अंबा माता का खेड़ा में पूर्व मंत्री स्व. नंदलाल मीणा को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत मंत्री के पुत्र एवं राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा सहित परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी अंचल के सर्वांगीण विकास में स्व. नंदलाल मीणा का योगदान अविस्मरणीय है। उनके आदर्श हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। श्री शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम दक, सांसद श्री सी. पी. जोशी, विधायक श्री श्रीचंद कृपलानी, अन्य जनप्रतिनिधि, परिवारजन और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *