पुष्कर में देववंशी मालवीय लोहार समाज की बैठक में हंगामा, पुलिस पहुंची मौके पर

By admin
1 Min Read

पुष्कर: तीर्थनगरी पुष्कर में बुधवार को देववंशी मालवीय लोहार समाज की साधारण सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला, जिसके बाद बैठक शुरू हो सकी।

संस्था अध्यक्ष संत हेमंत महाराज ने बताया कि बैठक में केवल साधारण सभा के 119 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कुछ लोग फर्जी सदस्य बनकर जबरदस्ती भीतर आने की कोशिश करने लगे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और हंगामा शुरू हो गया

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को बाहर किया। इसके बाद बैठक की कार्यवाही शुरू की गई।

बैठक में वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और संस्था की बन रही स्मारिका का प्रूफ सभी सदस्यों के सामने रखा गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष हेमंत महाराज ने अपने निजी कारणों से पद से इस्तीफा पेश किया, जिस पर अगली बैठक में विचार करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंपालाल लोहार (जोधपुर) को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में मीठालाल लोहार, सरवन कुमार, किशनलाल, चंपालाल सोलंकी, हस्तीमल, खेमराज, जीवन कपूरचंद सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *