गरपुर: एग्रीकल्चर इनपुट डीलर एसोसिएशन, डूंगरपुर द्वारा होटल लेक व्यू में जिला स्तरीय खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने की, जिसमें जिलेभर से 50 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया।
पहले सत्र में सचिव परेश पटेल ने किसानों व व्यापारियों को खाद की ट्रैकिंग में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की और कृषि विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराने की बात कही। कोषाध्यक्ष योगेश कोटडिया ने सदस्यता बढ़ाने पर बल दिया, जबकि रसिक भाई पटेल ने डूंगरपुर में रेलवे रेक पॉइंट की आवश्यकता पर जोर दिया। रमेश पटेल, हीरालाल गेजी, इकबाल पीठ, राजू और अन्य व्यापारियों ने भी अपने सुझाव दिए।
दूसरे सत्र में संयुक्त निदेशक कृषि परेश पंड्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विक्रेताओं को समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उपनिदेशक हॉर्टिकल्चर डॉ. विकास चेचानी और कृषि अधिकारी गीता रोत ने नियमों और व्यापारिक प्रक्रिया की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में कृषि अधिकारी जीवित राम तबीयाड, मुकेश बरांडा, भगवती बरांडा, विनोद पटेल, विशाल पाटीदार, यशपाल जैन, प्रवीण मेवाड़ा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संचालन योगेश कोटडिया ने किया और सीमलवाड़ा से पृथ्वीराज सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।