सोजत रोड सरकारी स्कूल में ज्ञान और नवाचार का संगम — पुस्तक विमोचन और विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन

By admin
1 Min Read

विधायिका शोभा चौहान और भाजपा पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्रों ने प्रस्तुत किए अनोखे विज्ञान मॉडल

सोजत रोड (पाली): पीएम राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, सोजत रोड में शनिवार को पुस्तक विमोचन और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायिका शोभा चौहान और उपखंड अधिकारी मसीगाराम रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रधान चेलाराम की देखरेख में किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती शोभा चौहान ने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और पुस्तक विमोचन समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के वैज्ञानिक मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार की भावना को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य और जिला संयोजक कुंदन सिंह पवार, भंवरलाल सीरवी, दिलीप खाटेड, आलोक लड्ढा, ज्ञानचंद उपाध्याय, दलपत सिंह चंदवास, पवन गहलोत, विनय शर्मा, संजय सिंह चौहान, मनीष जैन, लक्ष्मण सिंह भाटी, ओम प्रकाश मंडोरा, लक्ष्मीकांत भाटी, अशोक त्रिवेदी, हेमाराम सोलंकी, तुलसीराम बेरवा, कमल सोनी, मनोज त्रिवेदी, रतन मेवाड़ा, ओम वैष्णव, प्रकाश सिंह ठेकेदार, और पारस माली सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गजेन्द्र गर्ग ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *