बिखरनियाँ कलां से मेवड़ा सड़क का शिलान्यास — विधायक अजयसिंह किलक बोले, “अब विकास की नई राह खुलेगी”

By admin
2 Min Read

पादूकलां: ग्राम पंचायत बिखरनियाँ कलां की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। बुधवार को डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने बिखरनियाँ कलां से मेवड़ा सड़क का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक साफा-माला पहनाकर विधायक व अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

विधायक किलक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा साबित होगी, जिससे ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव के विकास के लिए संकल्पबद्ध है और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

इस मौके पर विधायक ने सड़क शिलान्यास के साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
भेरूंदा पंचायत समिति के प्रधान जसवंत सिंह थाटा ने कहा कि सड़क से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
हरसौर मंडल अध्यक्ष अमित आशोपा ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह सड़क उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

ग्रामीणों ने परिवहन व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए डीडवाना-डेगाना मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया। साथ ही ईटावड़ा भोजा से तोरूड़ा माता मंदिर तक सड़क डामरीकरण, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की भी मांग रखी।

कार्यक्रम में चौथाराम गढ़वाल, जसवंत सिंह थाटा, भीयाराम लोमरोड़, रेखाराम माट, रविंद्र सिंह, शंकरराम बंजारा, कमालुद्दीन तेली, मोतीलाल माठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शिलान्यास के बाद ग्रामीणों ने विधायक किलक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क उनके जीवन में विकास की नई राह खोलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *