मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास से हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मुख्यमंत्री सचिवालय और निवास के सभी अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और दीदी कैफे की टीम सहित निवास का पूरा स्टाफ शामिल हुआ। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत यह यात्रा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऐसी तिरंगा यात्राएं निरंतर आयोजित की जा रही हैं।