मुझसे जबरदस्ती इस्तीफा नहीं लिया जा सकता— हार के बाद Mamata Banerjee ने लगाए गंभीर आरोप

3 Min Read

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद Mamata Banerjee ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि यह “लोकतंत्र की हार” है और वह इस्तीफा नहीं देंगी।

कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। मुझे भवानीपुर में जानबूझकर हराया गया है। जब मैं हारी ही नहीं, तो इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। मुझसे जबरदस्ती कोई इस्तीफा नहीं ले सकता।

उन्होंने सीधे तौर पर Bharatiya Janata Party और Election Commission of India पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और साजिश के जरिए परिणाम प्रभावित किए गए।

काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोप

ममता बनर्जी ने दावा किया कि मतगणना के दौरान उनकी पार्टी के एजेंटों को जबरन बाहर निकाला गया।
उन्होंने कहा, जब मुझे जानकारी मिली कि हमारे सभी काउंटिंग एजेंटों को हटा दिया गया है, तब मैं करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रही थी और कई राउंड की गिनती बाकी थी” उनका आरोप है कि मीडिया में पहले ही बीजेपी की जीत का माहौल बनाया गया, जिसके बाद पार्टी समर्थकों ने पोलिंग स्टेशनों के अंदर घुसकर हिंसा की।

“मेरे साथ मारपीट की गई”

ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार हुआ।
उन्होंने कहा, जब मैं वहां पहुंची तो मेरी गाड़ी रोक दी गई। अंदर जाने पर मुझे रोका गया और मेरे पेट और पीठ पर लात मारी गई। उस समय CCTV भी बंद था।”

चुनाव आयोग पर निशाना

ममता ने चुनाव आयोग को “खलनायक” करार देते हुए कहा कि लाखों वोटर सूची से हटाए गए।
उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने “100 सीटें लूट ली हैं” और चुनाव में हर तरह के हथकंडे अपनाए गए।

INDIA गठबंधन का जिक्र, कहा- “हम वापसी करेंगे”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि वह INDIA गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी। उन्होंने बताया कि Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav और Hemant Soren ने उनसे बातचीत कर समर्थन जताया है। ममता बनर्जी ने अंत में कहा कि उनकी पार्टी इस हार को स्वीकार नहीं करती और आने वाले समय में जोरदार वापसी करेगी।
उन्होंने कहा, यह अंत नहीं है, हम फिर से जनता के बीच जाएंगे और सच्चाई सामने लाएंगे।”

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *