सिरोही में नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र का शुभारंभ

By admin
1 Min Read

नगर परिषद सिरोही के वार्ड नं. 09 में पशुपालन विभाग परिसर स्थित भाटकड़ा पशु चिकित्सा उप केन्द्र का उद्घाटन प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने किया। यह केन्द्र बजट घोषणा 2025-26 के बिंदु संख्या 127 के अंतर्गत स्थापित किया गया।

उद्घाटन अवसर पर ओटाराम देवासी ने ऊँट संरक्षण योजना और गौशाला अनुदान योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों और पशुपालकों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिनसे पशुधन को बेहतर देखभाल मिल सके।

समारोह की अध्यक्षता सांसद लुम्बाराम चौधरी ने की। उन्होंने पशुपालकों को 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सेवाओं के बारे में बताया, जो बीमार पशुओं के इलाज के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा प्रदान करती है।

उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ लें। कार्यक्रम में विभागीय स्टाफ और स्थानीय पशुपालक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *