पटना: बिहार की सियासत में आज बड़ा बदलाव दर्ज हुआ, जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
शपथ ग्रहण के दौरान एक खास दृश्य देखने को मिला, जब लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने मंच पर जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में जदयू के 8, भाजपा के 14, लोजपा (आर) के 2 और रालोमो व हम के 1-1 मंत्री शामिल हैं।
भव्य सुरक्षा इंतज़ामों के बीच पूरा समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, और नीतीश कुमार ने एक बार फिर सत्ता की कमान संभाल ली है।