Bageshwar dham: पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री की होने वाली ऐतिहासिक भव्य हनुमान कथा की तैयारियां पुष्कर में युद्ध स्तर पर चल रही है। वही हनुमान कथा को लेकर सनातन योद्धाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। इस भव्य ऐतिहासिक हनुमान कथा को लेकर प्रतिदिन सनातन योद्धा जगह-जगह बैठक आयोजित कर रहे हैं तो वहीं कथा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु एसपी वंदिता राणा सहित जिले के आला अधिकारियों ने कथा स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार पुलिस ओर प्रशासन के भारी लवाजमे के साथ जिला कलेक्टर लोक बंधु ओर एसपी वंदिता राणा नए मेला मैदान पहुंचे इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य सहित काफी संख्या में सनातन योद्धा मौजूद थे इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों से कथा स्थल पर होने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके बाद कथा की आगामी तैयारियों को लेकर उपखंड कार्यालय में आयोजन समिति के सदस्य गौरीशंकर शर्मा एस पी गौतम दिनेश पंडित पंडित कैलाश नाथ दाधीच निखिल जैन अमित जैन पवन शर्मा के साथ बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के बाद आयोजन समिति के सदस्यों के साथ उपखंड अधिकारी गुरुप्रसाद तंवर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कथा स्थल पर नाप चौक कर सीमा ज्ञान किया। इस दौरान एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी उपखंड अधिकारी गुरुप्रसाद तंवर तहसीलदार इंद्रजीतसिंह चौहान सीआई विक्रमसिंह राठौड़ पूर्व सभापति कमल पाठक राघव शर्मा सीमा शर्मा जितेंद्र शर्मा राघव शर्मा वेदप्रकाश पाराशर कैलाश रेनबो विष्णु शर्मा विनोद पाराशर राजेंद्र महावर राजेश गढ़वाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, जानें अब कब होगी अगली सुनवाई